1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सशक्तिकरण के लिए जागरुक हों महिलाएं: पीयूष कुमार

सशक्तिकरण के लिए जागरुक हों महिलाएं: पीयूष कुमार

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सीतापुर: थाना खैराबाद अंतर्गत ग्राम अशरफ पुर में थानाध्यक्ष खैराबाद व ग्राम प्रधान के सौजन्य से एक महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें अधिसंख्य महिलाओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीओ सिटी पीयूष कुमार ने कहा की देश तथा प्रदेश सरकार के द्वारा महिला कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु भी सरकार के द्वारा काफी इंतजाम किए गए हैं।

महिला हेल्पलाइन 1090 महिला हेल्प डेस्क आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। अब महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। तभी महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकता है।

थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ला ने कहा की महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महिलाओं का जागरूक होना तथा शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। महिलाएं यदि जागरूक बनेंगी तो महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य साकार होता नजर आएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशरफ पुर सहित ग्राम पंचायत के अदरक महिलाएं 1 नागरिक मौके पर मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...