रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: इंडोनेशिया से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जायेंगे। दरअसल, एक महिला ने एक ऐसा दावा किया है, जिसके बाद सभी हैरान हैं। महिला ने दावा किया कि वह हवा से गर्भवती हो गई। जो चिकित्सा विज्ञान के सिद्धांतो के खिलाफ है। आपको बता दें कि महिला ने एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए कहा कि उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाया इसके बावजूद भी वह लेटे-लेटे हवा में ही गर्भवती हो गई है।
महिला की मानें तो उसने दावा किया है कि दोपहर के समय प्रार्थना के बाद वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। इसी दौरान अचनाक उसे लगा कि उसके शरीर में हवा प्रवेश कर रही है। इस घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट बड़ा होने लगा। महिला के साथ अजीब वाक्या होने के बाद वह नजदीकी अस्पताल पहुंची जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
महिला के साथ घटी यह घटना देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसके बाद स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख मामले की जानकारी लेने के लिए महिला के पास पहुंचे। जहां उन्हे जानकारी मिली कि महिला की शादी शुदा है।
इस समय वह अपने पति से अलग रह रही है। उसकी पहले से एक बच्ची है। सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा ‘जांच के दौरान पाया गया है कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं। वहीं उन्होने बच्ची के बारें में बताया कि बच्ची का वजन 2.9 किलोग्राम है।
सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख ने कहा कि यह एक “गुप्त गर्भावस्था” का मामला लगता है, जिसमें महिला को प्रसव से पहले गर्भावस्था महसूस ही नहीं होती है। वहीं पुलिस इस मामले की जॉच शुरु कर दी है।