वैलेंटाइन्स डे के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कप्लस एक साथ अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। ऐसे मौके पर बॉलीवुड के फेमस डांसर और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी अपने प्यार का इजहार करते नजर आई।
दरअसल, कृष्णा ने अपने सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं और यह फोटो इस वक्त इंटरनेट पर खुब वायरल हो रही है।
कृष्णा श्रॉफ यूं तो फिल्म इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं लेकिन वह अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कृष्णा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह बास्केट बॉल प्लेयर इबन ह्यमस को डेट कर रही हैं। इबन ह्यमस टाइगर श्रॉफ के काफी अच्छे दोस्त हैं।
बताते चलें कि, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा इन दिनों सिडनी में बॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और वहीं से वह लगातार फोटोज को पोस्ट कर रहीं हैं। इन फोटो के कैप्शन में लिखा, “हर रोज आपके लिए आभारी हूं” कृष्णा श्रॉफ के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कृष्णा और इबन जुहू के एक रेस्टोरेंट में मिले थे कृष्णा श्रॉफ और बॉयफ्रेंड एबन हायम्स एक दूजे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। खबरों की माने तो दोनों एक दूसरे को करीब 4 महीने से डेट कर रहे हैं।