तृणमूल कांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा को लगता है की गृह मंत्रालय का एक निर्णय पसंद नहीं आया है। दरअसल कंगना रानौत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार महाराष्ट्र की शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की महगठबंधन की सरकार पर हमले बोल रही हैं।
पिछले दो दिनों से शिव सेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच जो बयानबाजी हुई और जिस तरह से कंगना ने एलान किया की वो कल मुंबई जा रही है उसे देखते हुए गृह विभाग ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है।
अब गृह मंत्रालय के इसी निर्णय पर लगता है की महुआ को दिक्क्त हो गई है जिसका जिक्र उन्होंने अपने ट्वीट में किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘ये बॉलीवुड ट्विटराटियों को Y+ सिक्योरिटी क्यों मिल रही है ?
Why are Bollywood twitterati getting Y+ security when India has a police to population ratio of 138 per lakh & ranks 5th lowest globally among 71 countries?
No better use of resources, Mister Home Minister?— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 7, 2020
आगे उन्होंने लिखा कि जब भारत में पुलिस प्रति व्यक्ति का अनुपात 1:138 है और भारत 71 देशों में शामिल आखिरी पांच देशों में आता है? स्रोतों का कोई और बेहतर इस्तेमाल नहीं है, माननीय गृहमंत्री जी ?
बता दे, कंगना की सुरक्षा में एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और कमांडोज़ सहित 11 हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस श्रेणी की सुरक्षा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मिली हुई है।