1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी आईटी सेल पर क्यों गुस्सा हो गए सुब्रमण्यम स्वामी ? जानिए इसका बड़ा कारण

बीजेपी आईटी सेल पर क्यों गुस्सा हो गए सुब्रमण्यम स्वामी ? जानिए इसका बड़ा कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी आईटी सेल पर क्यों गुस्सा हो गए सुब्रमण्यम स्वामी ? जानिए इसका बड़ा कारण

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी बीजेपी के आईटी सेल पर गंभीर आरोप लगा दिए है। दरअसल इसके पीछे उनके कुछ हाल ही में दिए गए बयान भी हो सकते है जो उन्होंने पार्टी लाइन से जाकर दिए है।

स्वामी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आईटी सेल उनके खिलाफ कैंपेन चला रही है .उन्होंने यह भी कहा कि आईटी सेल की ओर से उन पर सोशल मीडिया पर लगातार व्यक्तिगत हमले हो रहे हैं।

आपको बता दे कि सुब्रमण्यम स्वामी ने आईटी सेल के खिलाफ अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला है। आज उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बीजेपी की आईटी सेल बेकार हो चुकी है।

कुछ मेंबर फर्जी आईडी बनाकर मुझपर हमला कर रहे हैं, अगर मेरे प्रशंसक ऐसा करने पर उतरे तो उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा जैसे मुझपर हमला करने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

स्वामी ने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर हमला साधा। उन्होंने कहा कि मालवीय कैरेक्टर ही इस पूरी गंदगी को चला रहा है। हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पार्टी हैं, रावण या दुशासन की नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...