इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए डॉ. कफील खान और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के बीच फ़ोन पर बात होने की खबरें सामने आ रही है। आपको बता दे की कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर कफील को रिहा कर दिया गया है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका से फोन पर बातचीत के दौरान कफील ने समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। डॉ. कफील पर लगा एनएसए हटने के बाद भी प्रियंका गांधी ने इस बाबत ट्वीट भी किया था।
![]()
उन्होंने लिखा था, आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉ. कफील खान के ऊपर से रासुका हटाकर तत्काल उनकी रिहाई का आदेश दिया। आशा है कि यूपी सरकार डॉ. कफील खान को बिना विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी।
डॉ. कफील खान की रिहाई के प्रयास में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों और यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद। ज्ञात हो, कांग्रेस ने डॉक्टर कफील खान की रिहाई के लिए मुहिम भी चलाई थी और मथुरा जेल के गेट पर कांग्रेस नेता डॉ. कफील की अगुवाई करने के लिए पहुंच गए थे।