रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: तीनों नये कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले 70 दिनों से दिल्ली की बॉर्डर पर कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए आंदोलन कर रहें हैं। मोदी सरकार के खिलाफ किसानो के इस आंदोलन विपक्ष ने भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर के माध्यम से पीएम मोदी पर तंज सका है।
Why do so many dictators have names that begin with M ?
Marcos
Mussolini
Milošević
Mubarak
Mobutu
Musharraf
Micombero— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 3, 2021
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीटर पर लिखा कि दुनिया के अधिकतर तानाशाहों के नाम M अक्षर से ही क्यों शुरू होते हैं? इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी राहुल ने एक ट्वीट में सरकार पर आरोप लगाया था कि वो किसानों को चुप करके, कुचलने की कोशिश कर रही है।
राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर आरोप लगाया कि “मोदी सरकार का राज करने का स्टाइल है- चुप कराओ और कुचल दो”। उन्होने सरकार पर यह आरोप तब लगाया था, जब एक खबर किसान संगठनों से जुड़े ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड करने की आई थी। इससे पहले भी राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने की तस्वीरें साझा कर सरकार को सलाह दी थी कि उन्हें “पुल बनाना चाहिए, दीवारें नहीं”।
कांग्रेस हमेशा तीनों कृषि कानूनों को सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी जिस दिन बजट पेश किया गया था, उस दिन संसद परिसर में कांग्रेस सासंदों के साथ विरोध-प्रदर्शन भी किया था।