1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जावेद अख्तर ने क्यों उड़ाया शाहिद आफरीदी का मज़ाक ! जानिये

जावेद अख्तर ने क्यों उड़ाया शाहिद आफरीदी का मज़ाक ! जानिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जावेद अख्तर ने क्यों उड़ाया शाहिद आफरीदी का मज़ाक ! जानिये

जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते है।

हालांकि कई बार उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ता है लेकिन उसके बाद भी वो उसी बेबाकी से हर राजनीतिक मुद्दे पर लिखते है।

हाल ही में शाहिद आफरीदी ने पीएम मोदी के बारे में कहा था कि कोरोना से बड़ी बीमारी उनके दिमाग में है और वो है मजहब की बीमारी।

जावेद अख्तर का ट्वीट

बस उनके इसी बयान को लेकर जावेद अख्तर ने उनका मज़ाक बनाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से लिखा, मैंने शाहिद अफरीदी के उपदेश को देखा। दूसरे की आंख का तिनका दिखाने वाले खुद अपनी आंख का शीतर नहीं देखते।

जावेद अख्तर का यह ट्वीट लोगो के द्वारा खुद पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...