1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के 7 साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट क्यों किया ! जानिए इसका कारण

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के 7 साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट क्यों किया ! जानिए इसका कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के 7 साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट क्यों किया ! जानिए इसका कारण

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया है। दरअसल जीडीपी के आकंड़ों के आने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर है और लगातार कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी की नीतियों की आलोचना कर रहे है।

चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं भी यही बात कहना चाहता हूं माननीय प्रधानमंत्री जी।

दरअसल साल 2013 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से अपने ट्वीट में लिखा था, भारत की अर्थव्यवस्था मुश्किल में है. युवा को नौकरी चाहिए. अर्थव्यवस्था ठीक करने में ज्यादा समय दें, न कि राजनीति करें।

केंद्र सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार 2020-21 वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच विकास दर में 23.9 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

चिदंबरम कहते हैं कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई ये जानता था कि भारत की अर्थव्यवस्था का संकट गहराने वाला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...