रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
देहरादून : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया जिसके बाद से सीएम तीरथ सिंह का बयान सुर्खियां बटोर रहा है और उन्होंने कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी देश में देश के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं जिसके चलते उनकी जय जय कार करनी चाहिए।

वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भगवान राम और कृष्ण का भी जिक्र किया है और उन्होंने कहा की जिस तरह से राम और कृष्ण को लोग भगवान मानने लगे और उन्होंने कहा की द्वापर और त्रेता युग में भगवान राम और कृष्ण को लोग उनके कामों की वजह से भगवान मानने लगे थे।
इसके आगे उन्होंने कहा की जिस तरह से लोग प्रधानमंत्री के काम को पसंद करते हैं उसी प्रकार से आने वाले समय में लोग प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे और भगवान राम और कृष्ण की तरह मानने लगेंगे।

बताया जा रहा था की हरिद्वार में नेत्र कुम्भ कार्यक्रम में बोलते हुए तीरथ सिंह रावत अपने कार्यक्रम के दौरान स्पीच देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलयुग का भगवान राम मानने लगे। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक चमत्कारी व्यक्ति हैं।

तीरथ सिंह रावत ने कहा की आज का समय वो है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ हो रही है और अब से पहले भारत के राष्ट्राध्यक्षों को दुनिया में कोई खास जगह नहीं मिलती थी लेकिन अब तव्वजों दी जी रही है और आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी लोग फोटो खिंचवा रहे हैं और दुनिया में प्रधानमंत्री सुर्खियां बटोर रहे हैं।