यह साल बॉलीवुड के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है। जैसा की आप जानते ही है की अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जबसे ये खबर आई है लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे है। कोई हवन कर रहा है तो कोई पूजन कर रहा है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने इस प्यार के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है।
अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, अस्पताल का कहना है कि बिग बी को कोई ख़तरा नहीं है और जल्द ही वो घर जाएंगे। वही कल आधी रात को अमित जी ने भावुक होते हुए एक ट्वीट लिखा है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, मुझे एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा, ब्लॉग और सभी सोशल मीडिया माध्यमों से हमारी भलाई के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिलती हैं।
आगे उन्होंने लिखा कि मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल का प्रोटोकॉल प्रतिबंधात्मक है, मैं और अधिक नहीं कह सकता .. प्यार।