1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी मॉडल को अपना रहा पूरा देश, सूबे 53 जिलों में एक भी कोरोना का नया केस नहीं, 17 जिले संक्रमण मुक्त

योगी मॉडल को अपना रहा पूरा देश, सूबे 53 जिलों में एक भी कोरोना का नया केस नहीं, 17 जिले संक्रमण मुक्त

सीएम योगी ने महामारी को मात देने के लिए सूबे में 3T मॉडल (ट्रेस, ट्रैक और टेस्ट) पेश किया था। जिसका परिणा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के मात्र 35 नये मामले सामने आये हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी मॉडल को अपना रहा पूरा देश, सूबे 53 जिलों में एक भी कोरोना का नया केस नहीं, 17 जिले संक्रमण मुक्त

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी की नीति और रणनीति से प्रदेश में कोरोना दम तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने कोरोना महामारी से यूपी को जिताने के लिए जो मॉडल पेश किया है, वह देश के लिए एक नजीर के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम योगी ने महामारी को मात देने के लिए सूबे में 3T मॉडल (ट्रेस, ट्रैक और टेस्ट) पेश किया था। जिसका परिणा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के मात्र 35 नये मामले सामने आये हैं।

आपको बता दें कि इस दौरान 34 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। मौजूदा वक्त की बात करें तो  प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना के एक भी एक्टिव मामले नहीं हैं। प्रदेश में एक्टिव कोविड केस के मामले  419 है। पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस सामने नहीं आया है।

वहीं सिर्फ 22 जिलों में इकाई अंक में मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 नए केस आए हैं जबकि 34 मरीज ठीकर होकर डिस्चार्ज हुए। अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बलिया, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती समेंत प्रदेश के 17 जिलों में बुधवार को कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं। ये जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

कोरोना महामारी को एकदम से खत्म करने के लिए योगी सरकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्‍तर पर टीकाकरण कर रही है। तीन अगस्‍त को यूपी ने पांच करोड़ टीकाकरण कर एक कीर्तिमान बनाया था वहीं महज 14 दिनों में एक करोड़ टीकाकरण कर यूपी ने छह करोड़ टीकाकरण कर अपने निर्धारित टीकाकरण लक्ष्‍य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सरकार का लक्ष्य है कि 31 अगस्‍त तक 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने का। मिशन जून के तहत प्रदेश सरकार ने एक करोड़ लोगों को वैक्‍सीन की डोज लगाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया था लेकिन प्रदेश में इससे कहीं अधिक एक करोड़ 29 हजार टीके की डोज दी गई।

योगी सरकार द्वारा कराये जाने वाले टीकाकरण अभियान को ऐसे भी समझ सकते हैं कि 25 करोड़ आबादी वाला उत्तर प्रदेश से देश के दूसरे प्रदेश टीकाकरण में कहीं पीछे हैं। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में जहां काम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा तो वहीं यूपी लगातार रिकॉर्ड बना रहा है।

पश्चिम बंगाल में अब तक तीन करोड़ 47 लाख, केरल में दो करोड़ 47 लाख,महाराष्ट्र में पांच करोड़ 03 लाख, दिल्ली में एक करोड़ 17 लाख और तमिलनाडु दो करोड़ 72 लाख ही वैक्सिनेशन किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...