रिपोर्ट-खुशी पाल
पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की सभी पार्टियां अपना खून-पसीना एक कर चुनाव जीतने की तैयारियां कर रहीं है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कौन-सी पार्टी का राज होगा इसका अनुमान लगाना अभी मुश्किल है। हालांकि लेकिन इस बात को पूरे विश्वास से कहा जा सकता है कि कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत से नहीं जीत पाएगी।
ऐसे में सभी पार्टियां धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों के नामों का खुलासा कर रही है। बीते दिनों में आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार के चहरे का खुलासा किया है। अपनी पसंद और जनता की सहमति से दिल्ली के सीएम अरविंद्र केजरीवाल ने भगवंत सिंह को पंजाब की ओर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: 22 जनवरी 2022 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन
कांग्रेस की बात करें तो अभी तक अपने उम्मीदवार के चहरे का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे। पंजाब में इस साल के विधानसभा चुनाव में कौन-सी पार्टी जीतेगी इसका अनुमान लगाया जा रहा है। हाल ही के किए गए सर्वे से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार का चुनाव काफी चौंकाने वाला साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें है जिसमें की केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को 36 से 39 सींटे मिलने की संभावना है। वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो ये पार्टी 35 से 38 सीटों पर हक मार सकती है। शिरोमणि अकाली दल को देखे तो 32 से 35 सीटें मिलने की संभावना है। आखिर में बीजेपी को केवल 4 से 7 सीटें मिलने की संभावना है।
आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि दल तीनों ही पार्टियों के बीच चुनावी मैदान में घमासान युद्ध होने वाला है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की इन तीनों पार्टियों में से पंजाब की सत्ता पर कौन जीतेगा।