1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. WHO : कोरोना तेजी से बढ़ रहा है, एक नया चरण आने की उम्मीद

WHO : कोरोना तेजी से बढ़ रहा है, एक नया चरण आने की उम्मीद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WHO : कोरोना तेजी से बढ़ रहा है, एक नया चरण आने की उम्मीद

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है और हर दिन के साथ कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बता दे कि अब तक कुल 87 लाख से अधिक मरीज दुनिया भर में आ चुके है वही 4 लाख से अधिक मौत हो चुकी है।

सबसे अधिक मरीज अमेरिका और ब्राज़ील में सामने आये है। यहां कुल 32 लाख से भी अधिक मरीज अब तक हो चुके है। वही 1 लाख से अधिक जाने गयी है।

इसी बीच अब WHO ने एक नयी चेतावनी जारी कर दी है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस की माने तो  उत्तर और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप, दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी मामले बढ़ रहे है।

टेड्रोस ने कहा कि कहा कि वायरस अब भी तेजी से फैल रहा है और हम एक नए चरण की उम्मीद कर रहे है। जो बेहद खतरनाक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदमों की अब भी आवश्यकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...