रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। लेकिन कोरोना के पहले लहर में अपनी कुशल नीति से न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपने देश को कोरोना मुक्त कर दिया था। जिसके बाद दुनिया में उनकी नीति को अपनाई गई और उनको खूब सराहना भी मिली।

खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न विवाद के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें को प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गर्मी के दौरान शादी करने की योजना बनाई है। लेकिन उन्होने शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोस्ट रेडियो को इंटरव्यू में जानकारी दी कि उन्हें टेलीविजन होस्ट क्लार्क गेफोर्ड के साथ शादी के लिए आखिरकार तारीख मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि हमने अभी तक किसी को भी बताया है।
40 वर्षीय प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने 2019 में ईस्टर की छुट्टियों के दौरान 44 वर्षीय गेफोर्ड से सगाई की थी और उनकी दो साल की बेटी भी है। जेसिंडा दूसरी ऐसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री रहते हुए बच्ची को जन्म दिया। आपको बता दें कि अर्डर्न से पहले पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए बेटे को जन्म दिया था।
प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपनी शादी आने वाली गर्मियों में करने की योजना बना रही हैं। न्यूजीलैंड में गर्मियों का सीजन दिसंबर से फरवरी के बीच रहता है। लेकिन प्रधानमंत्री जैसिंडा का कहना है कि इस शादी समारोह को वह परंपरागत और बड़े आयोजन के तौर पर नहीं करेंगी और ब्राइडल पार्टी भी नहीं होगी। इसका कारण यह है कि कि अब उनकी काफी हो चुकी हैं।