1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड एक्ट्रेस क्यों चुनती हैं अपनी से कम उम्र का जीवनसाथी? फराह खान, ऐश्वर्या रॉय सहित जब इन 10 एक्ट्रेस ने चुना छोटी उम्र का पार्टनर, तब करना पड़ा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस क्यों चुनती हैं अपनी से कम उम्र का जीवनसाथी? फराह खान, ऐश्वर्या रॉय सहित जब इन 10 एक्ट्रेस ने चुना छोटी उम्र का पार्टनर, तब करना पड़ा…

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की कई हसिनाओं को आपने देखा होगा कि वो अपने से कम उम्र के एक्टर को डेट करती है। तो चलिए आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट बताएंगे जिन्होंने अपने से कम उम्र के एक्टर को अपना जीवनसाथी चुना-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली हो लेकिन सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोमन शॉल के साथ काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। बता दें कि  रोमन सुष्मिता से 16 छोटे है। सोशल मिडिया पर काफी विडियो वायरल हुई जिसमें ये कपल साथ में कसरत करते हुए भी दिखायी देते है। रोमन, सुष्मिता के बच्चों के साथ भी काफी घुलमिल गये है। ये दोनों आजकल लिव-इन-रिलेशनशिप में है। माना जाता है कि रोमन सुष्मिता के साथ मिलकर उनका बिजनेस भी संभाल रहे है।

बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोरा सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गयी थी। ये दोनों कपल आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में लॉकडाउन के बाद दोनों ही कोविड पॉजीटिव भी पाये गये थे।जिस बात से आप दोनों के करीबी रिश्तें का अंदाजा भी लगा सकते है। इन दोनों की उम्र में भी काफी फासला है। जहां एक ओर मलाइका 47 साल की है वहीं अर्जुन कपूर 33 साल के है।

कपिल शर्मा के शो की नई जज अर्चना पुरन सिंह, जो कि अपनी हंसी के लिए काफी फेमस है। इनके पति परमीत सेठी इनसे 8 साल छोटे है। शादी से पहले ये दोनों 4 साल लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके है।

उर्मिला मातोंडकर इनके पति मोहसिन अख्तर इनसे 11 साल छोटे है।  साल 2016 में दोनों कपल शादी के बंधन में बंधे थे। 21 साल की उम्र में मोहसिन ने कश्मीर छोड़ दिया था। और ये मुंबई काम की तलाश में आ गये थए।मोहसिन ने अपना हाथ मॉडलिंग में अजमाया और इनकी किस्मत चमक गयी । मोहसिन फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इन हाउस मॉडल भी थे।वहीं इनकी मुलाकात उर्मीला से हुई थी। उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और उम्र की फिर्क छोड़ दोनों शादी के बंधन में बंध गये।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अफेयर भी किसी से नहीं छिपा था। भारत में शादी ना कर प्रियंका ने अमेरिका के सिंगर निक जोनस से शादी की जो कि उनसे 12 साल छोटे है। अपने ऐज डिफ्रेंस को लेकर प्रियंका कई बार ट्रोलर्स के निशाने में भी आयी है।

बच्चन परिवार की बहु और अभिषेक बच्चन की वाइफ ऐश्वर्या रॉय उनसे 4 साल बड़ी है। और भला मिस वर्ल्ड रही ऐश्वर्या को शादी के लिए कौन मना कर सकता है। आज की तारीख में ऐश्वर्या बच्चन परिवार का काफी अच्छी तरह हिस्सा बन चुकी है। अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी अराध्या भी है।

विपाशा बासु अपने अफेयर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रही। लेकिन कई बार तलाक लेने के बाद विपाशा ने छोटे पर्दे के स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की। करण विपाशा से 4 साल छोटे है।

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने कुनाल खेमू से साल 2015 में शादी की । कुनाल सोहा अली से 4 साल छोटे है। सिल्वर स्क्रीन पर दोनों  आखिरी बार फिल्म 99 के लिए नजर आये थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। अंगद नेहा से करीब 2 साल छोटे हैं। ऐज डिफरेंस की  वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स नेहा को ट्रोल भी कर चुके हैं। जिसके बाद अंगद ने अपनी पोस्ट के जरिए उन्हें जवाब दिया था।

इंडस्ट्री की फेमस निर्देशक, निर्माता, एक्ट्रेस औऱ कोरयोग्राफर फरा खान भी अपने पति शिरीष कुंदर से 8 साल बड़ी है। इन दोनों के 3 बच्चें भी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...