मुरादाबाद : समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन का विवादों से पुराना नाता रहा है और उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान देकर प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है और उनके इस बयान के बाद मुस्लिम समुदाय में जमकर नाराजगी हो रही है। सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए जा रहे चंदे को लेकर बयान तो दे दिया लेकिन उनकी अब अपने ही समुदाय में फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।
राम मंदिर पर दिया विवादित बयान
सांसद एसटी हसन ने राम मंदिर को लेकर दिए बयान में कहा है की राम मंदिर बन रहा है ठीक बात है, एक मसला खत्म हो गया, लेकिन इन्हीं के लोग जब चंदा लेने निकलेंगे, तो चंद बिके हुए मुसलमानों से पथराव करा देंगे, पथराव के बाद जो हश्र मध्य प्रदेश में हुआ है वो सभी ने देखा है, वो एक मैसेज दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि पथराव करने वाले भी यही हैं और माहौल बिगाड़ने वाले भी यही हैं, इनकी सियासत समझो भाईयों. आखिर ये सियासत कब तक, हिन्दू-मुसलमान करने से रोजी रोटी नहीं मिलती है। बीजेपी चुनावों से पहले ध्रुवीकरण की कोशिश कर सकती हैं।
एसटी हसन ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सांसद एसटी हसन सिर्फ राम मंदिर पर दिए बयानों पर ही नहीं रूके उन्होंने अपनी बीजेपी पर भी जमकर भड़ास निकाली और कृषि कानूनों को लेकर भी जमकर तंज कसा और कहा की बीजेपी कृषि कानूनों को अपने फायदे के लिए लेकर आई है और देश की दूसरी बड़ी आबादी का दिल तोड़ दिया है वहीं धारा 370 हटाई गई, लेकिन धारा 371 नहीं हटाई गई, उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर तीन तलाक पर कानून क्यों बनाया गया है।