1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जब फीस की वजह से करीना कपूर को निकाल दिया गया था फिल्म से

जब फीस की वजह से करीना कपूर को निकाल दिया गया था फिल्म से

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जब फीस की वजह से करीना कपूर को निकाल दिया गया था फिल्म से

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि, उन्हें एक फिल्स से फीस की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने जिस फीस की मांग की थी उसकी वजह से उन्हें निकाल दिया गया था।

दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, एक फिल्म के लिए मैंने जिस पीस की मांग की थी, उसकी वजह से मुझे फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि मैंने फिल्म के लिए कोई गलत फीस मांगी थी, क्योंकि मैं भी फिल्म के लिए उतनी ही मेहनत और वक्त देती थी जितना बाकी लो। खैर ये बात उस वक्त की है जब कोई बराबरी की फीस को लेकर बात तक नहीं करता था।

इसके आगे उन्होंने अपने मोटापे वाले वक्त को लेकर कहा कि, मुझे उस साइज और शरीर में भी कोई दिक्कत नहीं थई। मैं चबी थी और मुझे मैं पसंद थी। मुझे पराठे पसंद है और मैं एक दम पंजाबी कुड़ी हूं। लेकिन फिर काम का प्रेशर सामने आया और सभी के मन में सवाल या कि क्या ये ऐसे ग्लैमरस किरदारोंम में अच्छी लेगेगी? और मुझे खुद को बदलना बड़ा।

खैर जो भी हो करीना कपूर खान इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। और खूबसूरती में भी उनसे आगे कोई नहीं है। फिल्मों की बात करे तो वो जल्द ही अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...