1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कनिका जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था- सोनम कपूर

कनिका जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था- सोनम कपूर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कनिका जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था- सोनम कपूर

हाल ही में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ से लेकर पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। बता दे, लखनऊ के एक गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुई थी।

उससे पहले कनिका लंदन की यात्रा कर भारत लौटी थी। बता दे, लोग उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं और कनिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहें है।

इस बीच कनिका के सपोर्ट में सोनम कपूर उतरी हैं, सोनम ने ट्वीट करके कनिका के आलोचकों पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘कनिका कपूर 9 मार्च को वापस आईं। उस समय भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।’

सोनम के बाद कनिका के सपोर्ट में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर दिखाई दिए। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘बेवजह संबंधित महिला को पीड़ित किया जा रहा है। आपके कड़े उपायों से निश्चित रूप से वह वायरस नहीं ले गई होंगी।’ अपने इस ट्वीट में ऋषि कपूर ने कनिका कपूर के लिए चिंता जाहिर की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...