प्रधानमन्त्री ने आज देश के नाम दिए अपने संबोधन में भले ही लॉकडाउन को बढ़ा दिया हो लेकिन किसानों से समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी कल से शुरू कर दी जायेगी।
आपको बता दे, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा राज्यों के बाद अब उत्तरप्रदेश में भी गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी।
यूपी के कृषि मंत्री की और से बयान जारी किया गया है और इस बात का एलान किया गया है कि 5500 केंद्रों पर गेंहू की खरीद की जायेगी।
आपको बता दे, कोरोना के संकट के कारण कई कृषि कार्य बाधित हुए जिसमे रबी की फसल की कटाई भी शामिल थी लेकिन सरकार ने अब ये साफ़ कर दिया है की समर्थन मूल्य पर देश की अनाज मंडियों से खरीदी की जायेगी।
वही कल सीएम योगी ने एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एजेंसियां न्यूनतम समर्थन मूल्य या उससे अधिक दाम पर सीधे किसानों से खरीद कर सकती है। किसानों को सीएम योगी के इस निर्णय से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।