1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फांसी के बाद शबनम की संपत्ति का क्या होगा? इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन है शबनम

फांसी के बाद शबनम की संपत्ति का क्या होगा? इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन है शबनम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फांसी के बाद शबनम की संपत्ति का क्या होगा? इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन है शबनम

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आजाद भारत में किसी महिला को पहली बार फांसी दी जायेगी। आपको बता दें कि अमरोहा का बावनखेड़ी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस हत्या कांड की दोषी और उसके प्रेमीं सलीम को फांसी होना तय है। सर्वोच्च न्यायालय ने इनकी दया याचिका खारिज कर दी है। इतनी ही नहीं राष्ट्रपति ने भी इनके दया याचिका को खारिज कर फांसी देने के राह को और आसान कर दिया।

आपको बता दें कि अमरोहा जिले के बावनखेड़ी की रहने वाली शबनम का सलीम नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो की मंशा थी कि वे शादी करेंगे, लेकिन परिवार वाले इन दोनो के शादी में रोड़ा बन रहे थे। शबनम ने इस समस्या के हल के लिए अपने परिवार के सात लोगो की हत्या कर दी।

परिवार की हत्या करने के बाद शबनम अपने घर की संपत्ति की अकेली मालकिन हो गई थी। उसकी संपत्ति को लेकर भी काफी सवाल खड़े हो रहें हैं। हम आपको बतातें है कि शबनम के मरने के बाद उसकी संपत्ति का क्या होगा?

शबनम का परिवार काफी रसूखदार था। सैफी की मानें तो शबनम ये संपत्ति दान करने पर भी विचार कर रहीं हैं। आपको बता दें कि शबनम ये संपत्ति दान नहीं करती हैं तो उसकी संपत्ति बेटे ताज को मिल सकती है।

डेथ नारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दी जायेगी। आपको बता दें कि शबनम को फांसी पवन जल्लाद देगा। पवन जल्लाद की बात करें तो वह आजाद हिंदुस्तान में ऐसा जल्लाद होगा, जो किसी महिला को फांसी देगा। पवन जल्लाद उस वक्त चर्चा में आया था, जब उसने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी थी।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...