1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एमएलसी चुनाव मे कोविड-19 को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरती जाएंगी, पढ़िए

एमएलसी चुनाव मे कोविड-19 को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरती जाएंगी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमएलसी चुनाव मे कोविड-19 को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरती जाएंगी, पढ़िए

मेरठ में आज हो रहे एमएलसी के चुनाव को लेकर मेरठ कमिश्नर और आईजी और जिलाधिकारी ने सोमवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि एमएलसी चुनाव मे कोविड-19 को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरती जाएंगी और किस तरह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और कैसे काम करेंगे पूरी विस्तार से मीडिया के सामने चर्चा की ।

मेरठ में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर पूरी तरह से चुनाव आयोग की गाइडलाइन को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, तमाम पोलिंग पार्टियां मेरठ से रवाना होकर अपने चुनाव बूथ की तरफ पहुंच चुकी हैं, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर ,शामली बागपत गाजियाबाद ,हापुड़ ,बुलंदशहर गौतमबुध नगर तमाम ज़िलों में आज चुनाव है।

जिसको लेकर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदान होना है ,साथ ही कोविड-19 को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां की हैं और हर बूथ पर किस किस तरह से कोविड-19 का ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन का कहना है किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग की गाइडलाइन पर पूरी तरह से काम हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...