1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. क्या है सलमान खान के ‘किंग ऑफ कैमियो’ का राज! बताएंगी ये 5 फिल्में

क्या है सलमान खान के ‘किंग ऑफ कैमियो’ का राज! बताएंगी ये 5 फिल्में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या है सलमान खान के ‘किंग ऑफ कैमियो’ का राज! बताएंगी ये 5 फिल्में

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली:  इंडस्ट्री में सलमान खान ही एक ऐसे हिरो हैं, जिन्होंने कई नए फेस को इंडस्ट्री में पहचान दिलायी है। भाईजान ने अपनी ही फिल्मों में कई अभिनेत्रियों का डेब्यू करवाया है। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई नामी सितारों की कामयाबी के पीछे भाईजान का हाथ रहा है। ये कोई नयी बात नहीं की सलमान खान ने कई अभिनेत्रियों के करियर को पीक पर पहुंचाया है, लेकिन कई ऐसी फिल्में है जिसमें खुद सलमान ने कैमियो किया है। किसी भी फिल्म को बेचने के लिए उनका नाम ही काफी है। टिकटविंडो पर सलमान खान का नाम बिकता है। सलमान की ब्रांड वैल्यू इतनी ज्यादा है कि फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए बेकरार रहते हैं। भले ही वह उनकी फिल्म में छोटे से रोल में ही क्यों ना नज़र आएं। तो चलिए आज हम आपको बताते है सलमान खान की वो 5 फिल्में जिसमें सल्लू भाई ने कैमियो किया है-

कुछ-कुछ होता है-

शाहरुख-काजोल की सुपरहिट फिल्म कुछ-कुछ होता है में सलमान खान ने अमन नाम के लड़के का किरदार निभाया था। ये सलमान खान की बेस्ट कैमियो रोल मानी जाती है।

सावरियां-

साल 2007 में रणवीर कपूर और सोनम कपूर ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में कैम्यो करते हुए इमाम का किरदार निभाया था।

अजब प्रेम की गजब कहानी-

साल 2009 में एक बार फिर ऱणवीर कपूर की फिल्म में सलमान खान ने कैम्यो किया था। इस फिल्म में रणवीर के साथ कटरीना कैफ भी थी।

तीस मार खान-

साल 2010 में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म तीस मार खान रीलीज हुई थी। फिल्म के सुपरहिट गाने वल्लाह में सलमान खान डांस करते नजर आये थे।

ओम शांति ओम-

शाहरुख खान स्टारर फिल्म एक धमाकेदार फिल्म थी जिससे दिपिका पादुकोण ने अपना बॉलिवुड डेब्यू किया था।बता दें कि फिल्म के टाइटल ट्रेक सलमान खान भी नजर आये थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...