गोरखपुर में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे। इससे कई इलाकों में झमाझम बारिश तो कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। वहीं गुरुवार को भी सुबह से काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। इसकी वजह से मौसम भी सुहाना बना रहा।
आने वाले एक दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहनी की संभावना है। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए आकाश पूरी तरह से साफ हो गया और सूरज चमकने लगा, लेकिन पुरवा हवा चलने की वजह से गर्मी से काफी राहत रही।