गोरखपुर जिले में गुरुवार की झमाझम बारिस के बाद शुक्रवार की सुबह आसमान में काले बादल छा गए। लेकिन फिर अचानक से बादल साफ होने के साथ ही धूप निकल गया। और मौसम सुहाना हो गया।
बता दें कि गुरुवार को दो दिन की उमस भरी गर्मी के बाद बाद मौसम ने फिर करवट बदली। आकाश में काले बादल छा गए और जिले में आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
गोरखपुर एनवारमेंट्ल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मानसून की एक टर्फ लाइन जलपाईगुड़ी से निकलकर गोरखपुर होते हुए बहराइच तक जा रही है। वहीं एक दूसरी लाइन पंजाब से निकल कर वाराणसी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इनकी वजह से गोरखपुर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।