1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से लोगों को काफी मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से लोगों को काफी मिलेगी राहत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से लोगों को काफी मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश के जिलों में मेघदेव खासे मेहरबान है। पिछले दो दिनों से हो रही जोरदार बारिश से नगर से लेकर गांव तक जल जमाव हो गया। सड़क से लेकर गलियों में हर तरफ पानी ही पानी है। जोरदार बारिश से उमस और गर्मी भी लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार 20 जून को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 21 व 22 जून को राज्य के विभिन्न अंचलों में बदली-बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 25 जून के दरम्यान मानसून करवट बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी बादलों के आगे बढ़ने के अनुकूल हालात बनने में समय लग रहा है। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के अलावा पश्चिम व मध्य यूपी में मानसून अच्छी बारिश देगा।  वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी अंचलों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...