मथुरा। दिन भर आसमान से आग बरसती रही, धूप की तेजी अब असहनीय हो रही है। गर्मी के चलते धरती तपने लगी। बढ़ी गर्मी से पशु और पक्षी भी व्याकुल हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई। अपरांह होते-होते सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगीं। गर्मी का आलम ये था कि जो लोग जहां थे वो वहीं कैद होकर रह गए। सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा था तो सड़क पर भी दूर दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था