1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में 16-17 जून से आ सकता है मॉनसून

उत्तर प्रदेश में 16-17 जून से आ सकता है मॉनसून

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में 16-17 जून से आ सकता है मॉनसून

उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून अपने तय समय से ही आएगा। मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पूर्वांचल के रास्ते यूपी में मॉनसून 18 से 20 जून के बीच दाखिल हो सकता है। इससे पहले 16-17 जून से मॉनसून से पहले की बारिश शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

उड़ीसा के तटवर्ती इलाकों में मॉनसून पहुंच गया है। इसके बाद पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और फिर बिहार होते हुए पूर्वी यूपी में मॉनसून पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में मॉनसून के पहुंचने के आसार बन रहे हैं। 

फिलहाल मौसम विभाग ने शनिवार 13 जून से सोमवार 15 जून के बीच प्रदेश कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए हैं। शनिवार 13 जून को राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और फिर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...