1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वॉचमैन के हत्यारे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, लूटकांड मामले में फरार चल रहा था आरोपी

वॉचमैन के हत्यारे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, लूटकांड मामले में फरार चल रहा था आरोपी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वॉचमैन के हत्यारे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, लूटकांड मामले में फरार चल रहा था आरोपी

रिपोर्ट : शिव कुमार / मोहम्मद आबिद
आगरा :  थाना सिंकदरा पुलिस और एसओजी की टीम की लूटकांड मामले में फरार चल रहे बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, मुठभेड़ के बाद आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बता दें कि एसओजी टीम और थाना सिकंदरा पुलिस की सुनारी चौहारे के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई, बताया जा रहा है की पुलिस को खुफिया सुत्रों से बदमाश के आने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने पूरी टीम को तैयार किया और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल
बिछाया जिसके बाद आ रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।

आरोपी बदमाश की फायरिंग के जवाब में भी पुलिस ने फायर कर दिया और जिसमें आरोपी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है जिसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तर में आए बदमाश सोनू ने थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में वॉचमैन की हत्या करके एलमुनियम के तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था और आरोपी मामले में फरार चल रहा था। थाना सिकंदरा पुलिस और एसओजी की टीम तीन बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा की मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश सोनू के कब्जे से एक तमंचा बाइक भी बरामद हुई है और अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही जिससे आरोपी को सजा मिल सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...