1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वसीम रिज़वी : कट्टरपंथी मुस्लिम मानसिक बीमार है

वसीम रिज़वी : कट्टरपंथी मुस्लिम मानसिक बीमार है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वसीम रिज़वी : कट्टरपंथी मुस्लिम मानसिक बीमार है

तबरेज़ की रिपोर्ट

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन वसीम रिज़वी का आज एक अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी मुस्लिम मुल्ला इस्लामिक ज़हरीले वायरस से मानसिक बीमार हो चुके है।

आगे उन्होंने कहा कि कोई भी मुसलमान किसी भी मस्जिद में एल्कोहल से बने सेनेटाइजर से अपने हाथ पैर साफ़ करके जा सकता है।

बल्कि अगर किसी की जान जाने का खतरा हो तो किसी भी मस्जिद को एल्कोहल से साफ़ भी किया जा सकता है।

अपने को और दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए एल्कोहल से बने सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर के अपने को साफ़ रखना जायज़ है,

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी केमिकल को पी कर नाश करना गुनाह है और एल्कोहल गंदा नही है।

इंसानियत और देश के ऊपर धर्म को मानने वाले हिंदुस्तान में रह कर पाकिस्तानी और जिहादी विचार गंदे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...