नई दिल्ली : स्कूल, कॉलेज या टीवी पर आपने ऐसे कितने रैंप वॉक देखें होंगे, जिसमें बड़े-बड़े बच्चे या अनुभवी मॉडल्स रैंप पर अपना जलवा बिखेरते नजर आते है। उनका अंदाज और स्टाइल औरों से जुदा होता है। लेकिन उन्हें भी फेल कर रहे है ये क्यूट बच्चे, जिनकी अदाओं के सामने बड़े भी पानी भरते नजर आएंगे।
वायरल वीडियो ने जीता दिल
आपको बता दें कि बच्चों का ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई नेटिज़न्स का दिल जीत लिया। इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि इस इवेंट को बिल्कुल उसी तरह आयोजित किया गया, जैसे वयस्कों के लिए किया जाता है। रैंप वॉक के दौरान बच्चों में समान सहजता और आत्मविश्वास देखा गया। इस वीडियो में, जहां लड़के को सफेद टक्सीडो, बो टाई और जूतों में सजाया गया था, वहीं लड़की ने काले बैलेरीना और एक क्राउन के साथ एक सुंदर सफेद पोशाक पहनी थी।
लड़के की गलती पर लड़की ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो में, देखने लायक बात यह थी कि रैंप पर चलते वक्त बच्चा इधर-उधर देखने लगा, जबकि बच्ची अपनी आगे बढ़ती गई। जैसे ही लड़की ने यू टर्न लिया, लड़का इधर-उधर देखने के चक्कर में अपना सिक्रोनाइजेशन खो दिया। वापस जाते वक्त लड़का अपने बायें ओर देख रहा था और गलती से लड़की के जूते पैर से निकाल दिए। लड़की रुक गई और गुस्से से लड़के की तरफ देखी और फिर क्राउन को अपने सिर पर एडजस्ट किया। इसके बाद, वह वापस रैंप की ओर जाने लगी।
देखिए वीडियो :
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कुछ सेकंड का यह वीडियो बेहद वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर व्यूटीफुल एंड होलसम वर्ल्ड नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया।