1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. विराट के आउट होते ही बच्ची ने पकड़ लिया सिर, भाई बोला- ‘रोहित कब तक संभालेगा…’ – देखें Video

विराट के आउट होते ही बच्ची ने पकड़ लिया सिर, भाई बोला- ‘रोहित कब तक संभालेगा…’ – देखें Video

By: Amit ranjan 
Updated:
विराट के आउट होते ही बच्ची ने पकड़ लिया सिर, भाई बोला- ‘रोहित कब तक संभालेगा…’ – देखें Video

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी और चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाया था। वहीं भारतीय टीम 217 रनों पर 6 विकेटों खोकर आगे खेल रही है। आपको बता दें कि टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक 89 रन ऋषभ पंत ने बनाया हैं, जो अभी भी क्रिज पर डटे हुए है। जिनका साथ वाशिंगटन सुंदर दे रहे है, जो 34 रनो के साथ खेल रहे है।

आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाये और उन्होंने 0 रन पर ही अपना विकेट गंवा दिया। विराट के इस तरह आउट होने से उनके फैंस काफी निराश हुए। जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जहां विराट कोहली (Virat Kohli) के आउट होने के बाद लड़की दुख प्रकट कर रही है। वीडियो बना रहा उनका भाई मजाक उड़ा रहा है।

बता दें कि टीम इंडिया 2 विकेट खोकर 41 रन बना चुका था। क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर थे। बेन स्टोक्स ने बाउंसर गेंद डाली, जिसके विराट कोहली समझ नहीं पाए और बल्ला अड़ा दिया। बॉल एज लेकर कीपर के पास चली गई। उनके आउट होते ही फैन्स मायूस हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के आउट होते ही लड़की सिर झुकाकर बैठ जाती है। वहीं वीडियो बना रहे उनके भाई ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वो कहता है, ‘रोहित अब तक संभालेगा टीम इंडियो को…’

टीम को उबारने में जुटे और बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रोहित शर्मा को स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट कर जोर का झटका दिया है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इस मैच में 49 रन बनाये है, जबकि चेतेश्वर पुजारा 17, आजिंक्य रहाणे 27 और रविचंद्रन अश्विन ने 13 रन बनाया है। वहीं इंग्लैंड की ओर से स्टोक्स ने 55 रन, बैरस्टो ने 28, ओली पोप 29 और डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाये है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...