1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

UP अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में वाराणसी में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने पूर्व मंत्री अजय राय समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है।

शनिवार को युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में टाउनहाल स्थित गांधी पार्क में सांकेतिक मौन उपवास व धरना का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोका।

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री अजय राय,  और कई लोगों को गिरफ्तार किया है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...