1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. युवक की हत्या से दहशत में ग्रामीण, जंगलों में शव मिलने के बाद हड़कंप

युवक की हत्या से दहशत में ग्रामीण, जंगलों में शव मिलने के बाद हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
युवक की हत्या से दहशत में ग्रामीण, जंगलों में शव मिलने के बाद हड़कंप

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
मेरठ में एक युवक को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है और युवक के शरीर पर पीटाई के निशान भी नजर आ रहे हैं बतादें की एक बाग के नजदीक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा औरंगाबाद मार्ग का है। जानकारी के अनुसार मार्ग पर स्थित बाग के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नही हो सकी है ।                                                 

शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 21 साल प्रतीत हो रही है। युवक की पहचान की कोशिश के लिए दूसरे थानों से संपर्क किया जा रहा है।

 

शव को देखकर लग रहा है। पहले आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस घटना की जानकारी में लगी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...