रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : ‘बिग बॉस 14’ कंटेस्टेंट विकास गुप्ता आए दिन अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है । एक बार फिर विकास गुप्ता चर्चा में हैं । दरअसल, बीते दिनों रोडीज विनर विकास खोकर ने विकास गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाया है । उन्होंने दावा किया है कि विकास गुप्ता उनसे प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें मंगा चुके हैं । जिसके बाद विकास गुप्ता ने अपने ऊपर किए गए दावों को झूठा करार देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया । जिसमें उन्होंने लिखा कि वो इमेज खराब करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले है ।

हालांकि, विकास गुप्ता के इस बयान पर विकास खोकर की प्रतिक्रिया एक बार फिर सामने आई है । विकास गुप्ता ने कहा, ‘विकास गुप्ता को लीगल एक्शन ले लेने दो । मैं उसका लीगल एक्शन देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं । वो जो चाहे वो कर सकता है । मुझे इस समय विकास गुप्ता के बारे में बात नहीं करनी है । मैं इस समय अपना खुद का बिजनेस कर रहा हूं । वैसे भी मैं अपने काम से काम रखता हूं । मैंने विकास गुप्ता के बारे में बात की क्योंकि मुझसे सवाल किए गए । मुझसे पुछा गया कि आखिर मैंने अचानक इंडस्ट्री क्यों छोड़ दी ।’

इतना ही नहीं विकास खोखर ने कहा, ‘लोगों ने पूछा तो मैंने विकास गुप्ता का सच बता दिया । ऐसी घटिया इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनना चाहता । अगर विकास गुप्ता मेरे खिलाफ लीगल एक्शन लेना चाहता है तो वो ले । ये सब करने से पहले विकास गुप्ता को उस एक्टर का नाम बताना होगा, जिसके जरिए उसने मुझसे मुलाकात की थी । ये एक्टर टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा है । लीगल एक्शन होगा तो उस एक्टर के नाम का भी खुलासा कर दूंगा । उस एक्टर ने ही मुझे विकास गुप्ता के लिए अप्रोच किया था ।’ उन्होंने कहा कि विकास गुप्ता ने उन्हें फोन करके मसाज करने के लिए घर बुलाया था । उनके मना करने पर विकास गुप्ता ने उन्हें कई तरीकों से अपरोच किया ।