1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : खत्म हुआ विकास दुबे का अध्याय, अंतिम संस्कार के समय पत्नी को आया गुस्सा

कानपुर : खत्म हुआ विकास दुबे का अध्याय, अंतिम संस्कार के समय पत्नी को आया गुस्सा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : खत्म हुआ विकास दुबे का अध्याय, अंतिम संस्कार के समय पत्नी को आया गुस्सा

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर से 17 किमी पहले भागने की कोशिश में मार गिराया गया। उसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया और अब उसका अंतिम संस्कार भी हो गया है।

इससे पहले हैलट अस्पताल में तीन डॉक्टरों अरविंद अवस्थी, शशिकांत मिश्र और विपुल चतुर्वेदी के पैनल ने करीब दो घंटे वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद विकास का शव उसके बहनोई दिनेश तिवारी को सौंपा गया। पुलिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी रिचा और बेटे को भी लेकर पहुंची। 

अंतिम संस्कार में कुख्यात बदमाश विकास का सिर्फ एक रिश्तेदार ही पहुंचा। साथ ही कई थानों की फोर्स मौजूद रही।

आपको बताते चले, घाट पर पत्नी रिचा मीडियाकर्मियों पर भड़क गई और बोली कि जिसने जैसा सलूक किया है उसको वैसा सबक सिखाऊंगी।

इससे पहले पत्नी रिचा और मां सरला दुबे ने शव लेने से इनकार कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...