1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO; यूपी पुलिस के जवान ने की मॉल में चोरी, लोगों ने की जमकर पिटाई

VIDEO; यूपी पुलिस के जवान ने की मॉल में चोरी, लोगों ने की जमकर पिटाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
VIDEO; यूपी पुलिस के जवान ने की मॉल में चोरी, लोगों ने की जमकर पिटाई

रिपोर्ट : अनुज कुमार / मोहम्मद आबिद
लखनऊ :  चोरों का काम ही चोरी करना होता है और चोरी को रोकना पुलिस का काम होता है, लेकिन जब पुलिस खुद ही चोरी का काम करने लगे तो समाज का क्या होगा, चोरों के तो हौंसले बुलंद हो ही जाएंगे।लेकिन आज आपको एक ऐसे मामला बता रहे हैं जहां यूपी पुलिस के जवान ने एक मॉल में चोरी की और जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को मॉल में कुछ लोग लोगों ने पकड़ लिया और फिर जमकर मारपीट की।

कहानी एक वर्दी के नशे में चूर सिपाही की है जहां आरोपी पुलिसकर्मी मॉल में खरीददारी करने पहुंचा और ट्रायल रूम में कपड़े पहने के बहाने अपनी वर्दी के नीचे खरीदने वाले कपड़े पहन लिए और मॉल से बाहर जाने लगा। जिसके बाद मॉल से बाहर जाने पर मेटल डिटेक्टर पहने हुए कपड़ों को स्कैन कर लिया और शायरन बजने लगा जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को मॉल के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की ।

आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं की आरोपी पुलिसकर्मी के कपड़े उतारे जा रहे हैं और वर्दी के नीचे काफी सारे कपड़े पहन रखे हैं, जिसके बाद एक एक कर कपड़े उतारे जा रहे हैं और पूरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित वी मार्ट का मामला है और पकड़ा गया आरोपी पुलिसकर्मी आदेश कुमार मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनात है।

वहीं इस पूरे मामले को संज्ञान में आने पर पुलिस कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई की है और पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की कड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में पकड़े गए सिपाही आदेश कुमार को तत्काल प्रभाव सस्पेंड कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...