रिपोर्ट: नंदनी तोदी
ग्रेटर नोएडा :कृषि कानून को लेकर शुरू हुए आंदोलन के तकरीबन 100 दिन से अधिक हो चुके है, लेकिन अभी तक इस आंदोलन का हल नहीं निकला है। जिसे लेकर किसान अभी भी बॉर्डर पर डटे हुए है। आपको बता दें कि किसानों के इसी आंदोलन को लेकर देशभर में महिला पुलिस की भी तैनाती कर दी गई थी। इसी बीच एक वीडियो जमकर वायरल भी हुआ था, जहां एक महिला पुलिसकर्मी को 2 साल के साथ ड्यूटी करते देखा गया। अब इसी पर यूपी पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है।
दरअसल,हाल ही में हरियाणा से एक महिला पुलिसकर्मी रेणुका का वीडियो वायरल हुआ जहा उनके हाथों में उनका 2 साल का मासूम बच्चा भी था। बता दें, ये महिला कॉन्स्टेबल रेणुका, उस दौरान अपनी ड्यूटी कर रही थी, जब भारत में खासतौर से दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानून का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। रेणुका ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर किसानों के चक्का जाम के दौरान ड्यूटी कर रही थीं।
इसी पर उत्तरप्रदेश की सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। वीडियो के जमकर वायरल हो जाने के बाद अब यूपी के गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन ने मंगलवार को ‘डे केयर’ की शुरुआत की है। इसके तहत ड्यूटी कर रही महिला पुलिस कर्मियों के नन्हें बच्चों की देखभाल की जाएगी।
पुलिस लाइन द्वारा शुरू की गयी ये पहल का मकसद,गौतमबुद्ध नगर जिले में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को फायदा देना है। इस पहल के बाद अब महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के वक्त बिना किसी चिंता के काम कर सकती हैं। और उनके बच्चों की भी देखभाल अचे से की जा सकेगी।

आपको बता दें, बीते कुछ दिनों पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जहा, एक गोरखपुर की महिला बस कंडक्टर रोज़ाना अपने 5 महीने के नन्हे बच्चे को लेकर मीलों दूर जाती थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई थी।