रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: बच्चों के लिए उनकी मां ही सबसे बड़ी योद्धा मानी जाती है। शायद इसलिए मां की ममता की सराहना पूरी दुनिया करती है। ऐसे ही एक खबर इस्तांबुल (Istanbul) के एसेलर डिस्ट्रिक्ट से सामने आ रही है। जिसकी वीडियो को देखने के बाद आप भावुक हो जाएंगे। मां की ममता क्या होती है, यह आपको इस विडियो मे देखने को मिलेगा।
बुधवार को इस्तांबुल (Istanbul) से एक खबर सामने आ रही है। जहां एसेलर डिस्ट्रिक्ट मे मौजूद एक पांच मंजिल इमारत के तीसरे माले पर आग लग गई। जहां एक महिला अपने 4 बच्चों के साथ रहा करती थी।
आग लगने के बाद बिल्डिंग से बाहर जाने के सभी रास्ते बंद हो गए, जिससे वो और उसके चार बच्चे वहीं फंस गए थे। आग को विक्राल रूप पकड़ते देख महिला घबरा गई। बावजूद इसके हिम्मत नहीं हारी और खिड़की से मदद की गुहार लगाई।
महिला की आवाज सुनकर आस-पास लोगों का जमावड़ा हो गया। फिर एक-एक करके अपने बच्चों को खिड़की से नीचे गिरा दिया। बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों ने कंबल की मदद से बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया। जिससे महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
आग लगने के कारण इमारत से काला धुआं निकल रहा था। हालांकि, हादसे के कुछ देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
Mother saves her 4 children during fire in Turkey’s Istanbul by throwing them out of 3rd floor windowhttps://t.co/LFBi2mv41U pic.twitter.com/g8pgdf1mO7
— DAILY SABAH (@DailySabah) February 25, 2021