1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोगों के लिए काल साबित हुआ शनिवार को छाया घना कोहरा…

लोगों के लिए काल साबित हुआ शनिवार को छाया घना कोहरा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लोगों के लिए काल साबित हुआ शनिवार को छाया घना कोहरा…

उत्तर प्रदेश: कोरोना काल के बाद अब सर्दी का सितम जारी है और लगातार देश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जहां एक तरफ बढ़ती ठंड की वजह से हाड कांप रहे हैं तो घना कोहरा की वजह से सड़क हादसों में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है और जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर कई हादसे हुए हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

संभल में ट्रैक्टर में टकराई टाटा मैक्स

बतादें की संभल में अलग अलग जगह कई हादसे सामने आए हैं जिनमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं और घायलों का इलाज किया जा रहा है बतादें की गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है जिसमें सड़क किनारे बालू से भरे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टाटा मैक्स गाड़ी जा घुसी और करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए जिसके बाद हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है बताया जा रहा है की सभी घायल लोग मौत में शामिल होने जा रहे थे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, भिड़े वाहन, लगी आग

वहीं दूसरी खबर यमुना एक्सप्रेसवे की है जहां तेज कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर आधा दर्जन वाहन आपस मे भिड़ गए और सवारियों की चीख पुकार से हड़कम्प मच गया और इसके बाद तीन वाहन आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गए….साथ ही आधादर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए तीन लोगों के गंभीर चोटें आई है, गनीमत रही भयंकर हादसे में कोई जनहानि नही हुई है।

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे का है जहां आधादर्जन वाहन आपस मे भिड़ने से बड़ा हादसा हो गया,तेज रफ्तार से चल रहे वाहन कोहरे के कारण आपस मे टकरा गए तेज रफ्तार की वजह से तीन वाहनों में आग लग गई और राहगीरों की मदद से सवारियों को वाहनों से बाहर निकाला गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है

पूरे मामले पर सीओ मोहसिन खान ने जानकारी देते हुए कहा की सुबह सुबह हादसा हुआ है,तीन वाहनों में आग भी लग गई,तीन लोगों के ज्यादा चोटें आई है,जिनको भर्ती करा दिया गया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...