हाल ही में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ से लेकर पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। बता दे, लखनऊ के एक गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुई थी। उससे पहले कनिका लंदन की यात्रा कर भारत लौटी थी।

बता दे, रविवार को लखनऊ में कनिका कपूर ने एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए थे। अब पार्टी के अंदर की तस्वीर सामने आई है। बता दे, इन तस्वीरों में कनिका के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह को भी देखा जा सकता है। कनिका को कोरोना की पुष्टि हो़ने के बाद वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।
उससे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कनिका कपूर के पिता ने बताया कि, लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में गई थी। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं।