भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य बनने को लेकर 17 जून को होने वाले चुनाव को लेकर आश्वस्त है। इससे पहले यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने कहा कि सुरक्षा परिषद् में उपस्थिति से भारत को अपने वसुधैव कुटुंबकम के स्वभाव को दुनिया के सामने लाने में मदद मिलेगी।
भारत की इस चुनाव में जीत सुनिश्चित है क्योंकि वह इस समूह से एकमात्र प्रत्याशी है। तिरूमूर्ति ने कहा कि संगठन इस वर्ष 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे में बहुपक्षवाद को समकालीन वास्तविकताओं पर प्रकाश डालने और विश्वसनीय बनने के लिए बदलाव की जरूरत है।