रिपोर्ट: सत्यम दुबे
देवरिया: आर्थिक तंगी से चलते लोगो के सुसाइट करते हुए तो आपने सुना ही होगा, लेकिन सुसाइट के एक ऐसा मामला यूपी के देवरिया जिले से सामने आया है, जिसे जानकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल, देवरिया जिले की एक महिला ने केवल इसलिए आत्महत्या कर ली कि उसके देवर की शादी में चढ़ाव में उससे ज्यादा गहनें घर वालों ने बनवा लिया था। महिला ने अपने साथ तीन मासूम बच्चों को भी कीटनाशक दवा पिला दी।
आपको बता दें कि यह आश्चर्यजनक मामला जिले के कटईलवा गांव का है। महिला का नाम रंगीता निषाद है। रंगीती ने ये आत्मघाती कदम गहने के कारण उठा लिया। रंगीता और उसके एक बेटे की तो मौत हो गई। जबकि दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहें।
मिली जानकारी के मुताबिक आनंद निषाद के छोटे भाई अंबुज की मई के महीने में शादी होने वाली है। जिसकी तैयारियां परिवार जोरो से कर रहा था। एक तरफ परिवार के लोग आने वाली नई बहू के चढ़ाव के लिए गहने खरीदकर लेकर आए थे। तो वहीं जब रंगीता को पता चला कि देवरानी के लिए आए गहने उससे ज्यादा हैं तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। जिसके बाद देर रात उसने अपने तीन बच्चे 6 वर्षीय शिवराज, 10 वर्षीय बेटा जयराज और 5 वर्षीय बेटे रामराज के साथ जहर खा लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने देवर की शादी की तैयारीयों में जोरा से लगी थी। लेकिन जब उसको पता चला कि उसके देवरानी के लिए उससे ज्यादा गहने आये हैं, तो उसने परिवार से बातचीत बंद कर दी थी। आपको बता दें कि इतना ही नहीं वह बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी। जब परिवार के लोग बच्चों को पीटने की वजह पूछते तो कहती हम एक दिन बता देंगे क्यों गुस्सा हैं। लेकिन पति के साथ साथ-सास ससुर इस धमकी को नहीं समझ पाए थे। महिला ने अंत में अपनी मौत के साथ अपना गुस्सा दिखा ही दिया।