1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : 60 दिनों के लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू

वाराणसी : 60 दिनों के लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : 60 दिनों के लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे देश मे जरूरी सेवाओं को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार की सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

चार चरणों मे यानी 60 दिनों तक लॉकडाउन के बाद आज से कुछ प्रतिबंधों के साथ मे जरूरी सेवाओ का बहाल कर दिया गया।

इसी क्रम में भारत मे परिचालन का जीवन रेखा कही जाने वाली रेलवे को आज दो सौ ट्रेनो के साथ एक बार फिर से पूरे देश मे शुरू किया गया है।

ऐसे में वाराणसी को दिल्ली तक जोड़ने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस की भी शुरुआत मंडुआडीह से की गयी।

876 यात्रियों का एक-एक थर्मल स्क्रीनिंग कर कंफर्म टिकट वालो को ही प्रवेश दिया गया इतना ही नही जनरल कोच में भी दो गज दूरी को मेंटेन करने के लिए सीमित मात्रा में ही टिकटों को बेचा गया है .

हालांकि आरएसी टिकट वाले यात्रीयो को यात्रा करने दिया गया था। इन सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए रेलवे मेडिकल टीम के साथ रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सुरक्षा बल भी भारी संख्या में मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...