1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : दो नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 239 हुई

वाराणसी : दो नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 239 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : दो नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 239 हुई

{ मदन मोहन की रिपोर्ट }

वाराणसी जनपद के लिए दिन राहत भरा रहा है। जहां 12 कोरोना के मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गयी वही दो नए लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

 जिसमें 45 वर्षीय महिला अवधगर्बी, सोनारपुर की निवासी है और दूसरा, 52 वर्षीय पॉजिटिव मरीज लखनऊ का निवासी है।

इन दो नए मरीजों को मिलाकर अब जनपद वाराणसी में कुल मरीजों की संख्या का आकंड़ा 239 पर पहुंच गया है।

अब तक जनपद के अस्पतालों से 149 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है और इस प्रकार एक्टिव केसों की संख्या जनपद में अब सिर्फ 85 रह गयी है।

जनपद में हॉट स्पॉट की संख्या 122 हो गई है। 69 एक्टिव हॉट स्पॉट में 23 ऑरेंज व 46 रेड जोन में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...