1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: लॉक डाउन से पान के शौकीन के मुंह से उड़ा पान का जायका

वाराणसी: लॉक डाउन से पान के शौकीन के मुंह से उड़ा पान का जायका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस ने जिस तरह से वैश्विक स्तर पर हाहाकार मचा रखा है जिसको लेकर पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया गया।

वही प्रदेश सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए प्रदेश में पान गुटका पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है सरकार के इस प्रतिबंध से और लॉक डाउन के कारण बनारस में पान खाने वाले शौकीन लोगों के मुहं से पान का स्वाद हट गया है।

वही पान विक्रेताओं का कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की थी कि इस महामारी से बचने के लिए सभी को घर में रहना होगा।

और वही प्रदेश सरकार ने पान गुटखा पर प्रतिबंध इसलिए लगाया कि पान गुटखा खाकर के लोग इधर-उधर गंदगी फैला सकते है जिससे कोरोना जैसे महामारी को मदद मिलेगी।

अगर हमें इस बीमारी से बचना है तो हम यह कष्ट उठाने को तैयार हैं और सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...