1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी के छात्रों ने किया हंगामा, हॉस्टल से PAC को हटाने की मांग

वाराणसी के छात्रों ने किया हंगामा, हॉस्टल से PAC को हटाने की मांग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी के छात्रों ने किया हंगामा, हॉस्टल से PAC को हटाने की मांग

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
वाराणसी:  पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के छात्र काफी परेशान दिखाई दे रहें हैं, जिसे लेकर वे धरने पर बैठ गये हैं। उनका कहना है कि अगर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की प्रशासन का यहीं रवैया रहा तो उनके सामने कई परेशानी आ सकती है, जिसे लेकर छात्रों का जीवन संकट में पर सकता हैं। क्योंकि अभी देश यूं ही कोरोना जैसे महामारी का सामना कर रहा है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 9000 छात्रों के लिए हॉस्टल में केवल 132 कमरे हैं जिसमें से 10 कमरों में PAC का कब्जा है। छात्रों की मांग है की बाकी के कमरे जल्द से जल्द खाली करवाया जाये्ं। जब कॉलेज प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तब छात्रों ने हंगामा मचा दिया। नाराज छात्र पंत प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं।

मीडिया से बात चीत के दौरान मास कॉम के छात्र शशि शेखर ने बताया कि 15 दिनों पहले हम लोगों ने कुलसचिव को पत्र दिया था। कोई भी कार्रवाई नही हुई। हॉस्टल के 10 कमरों को स्टोर और 10 कमरों को PAC को देकर रखा गया है। छात्र कहां जाएंगे। नये नियमावली के अनुसार एक छात्र को एक कमरा दिया जाएगा तो बाकी छात्र कहां जाएंगे।

छात्र संघ उपाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि सैंकड़ों छात्र किराये के मकान में रह रहे हैं। गांवों से आया छात्र कहां से किराया भरेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार कमरे खाली कराने को कहा गया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता हम लोग यही बैठे रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...