1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को जागरूक कर रहा किन्नर समाज

वाराणसी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को जागरूक कर रहा किन्नर समाज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को जागरूक कर रहा किन्नर समाज

मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट

किन्नर समाज द्वारा बीएचयू गेट पर सलमान चौधरी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का अभियान चलाया गया।

कोरोना की महामारी में सलमान चौधरी का कहना है कि जितनी चिंता अन्य समाज को है उतने ही चिंता किन्नर समाज को भी है।

इस अभियान में किन्नर समाज का कहना है कि हमें बीमार को नहीं बल्कि बीमारी को भगाना है। कोरोना वायरस हमको देख कर नहीं आता है।

यह हर किसी को अपनी चपेट में ले सकता है और यह एक बेजुबानी महामारी है इसलिए हमें कोरोना वायरस हारेगा देश जीतेगा के नारे के साथ लोगों को जागृत करना है।

एक कदम जागरूकता की ओर बढ़ाना है। इसलिए देशवासियों से प्रार्थना है कि इस महामारी काल में सामाजिक दूरी बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपना काम करे और लोगों को भी जागरूक करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...