1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : समाजवादी पार्टी ने लगाया ऑटो रिक्शा पर सेनेटाइजर कीट

वाराणसी : समाजवादी पार्टी ने लगाया ऑटो रिक्शा पर सेनेटाइजर कीट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : समाजवादी पार्टी ने लगाया ऑटो रिक्शा पर सेनेटाइजर कीट

{ मदन मोहन की रिपोर्ट }

कोरोना काल मे भारत आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त रूप से कदम बढ़ा चुका है। कई दिनों के लॉक डाउन में पूर्ण बंदी के बाद अब धीरे-धीरे लोगों का कामकाज शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, खतरा टला नही है।

इससे बचाव के लिए सेनेटाइजेशन करना वहीं ग्लब्स और मास्क पहनना अनिवार्य है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा नेता शुभम यादव ने वाराणसी में चल रहे ऑटोरिक्शा में हैंड सेनेटाइजर किट को लगाया।

इस व्यवस्था से ऑटो में बैठने वाले यात्रियों को सेनेटाइज करने की सुविधा उपलब्ध हो गई। शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी आनन्द मोहन गुडू के नेतृत्व में वाराणसी के अधिकतर ऑटो में सेनेटाइजर किट स्टाल करने का संकल्प समाजवादी के सदस्यों ने लिया।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता शुभम यादव के द्वारा शिवपुर में दर्जनों ऑटो में सेनेटाइजर किट स्टाल किया गया।

विदित हो कि शुभम यादव द्वारा शिवपुर स्थित एक मिल्क शॉप पर फुल बॉडी सेनेटाइजर टनल लगवाया गया था। शुभम यादव द्वारा किये गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा क्षेत्र सभी लोग कर रहे हैं।

शुभम यादव ने समाज को यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति यदि जागरूक हो जाये और कोरोना के बचाव के उपायों को रोजमर्रा के जीवन मे शामिल कर लें तो शीघ्र की भारत इस वैश्विक महामारी से निजात पा सकेगा।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी महेश यादव, अजीज खान, असनाल अहमद, चंदू यादव, सतीश इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...