1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी : बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती, हार्डवेयर कर्मचारी को मारी गोली

वाराणसी : बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती, हार्डवेयर कर्मचारी को मारी गोली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी : बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती, हार्डवेयर कर्मचारी को मारी गोली

लॉकडाउन के बीच बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है। देर शाम सारनाथ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है।

इसके बाद घायल को मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा इलाके में संजय यादव नामक युवक को बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपने बुआ क्व घर जेडी नगर कॉलोनी जा रहा था।

संजय यादव अपने बुआ के घर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आये चार बदमाशों में से एक ने संजय को बदमाशों ने गोली मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बदमाश पैदल थे और दो बाइक पर थे बाईक के पीछे बैठे बदमाशों ने संजय को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए हैं।

गोली लगते ही संजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के मुताबिक बाईक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर कारोबारी संजय को लक्ष्य कर तीन गोली मारी जिसमें एक गोली संजय के गले के नीचे लगी।

मौके से एक खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन गोली की आवाज सुनाई दी थी घटना के पीछे कारण का पता नहीं चल पाया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...